आज की जीत MPL के सुरक्षाकर्मियों ने हासिल की है, इसके लिए वे खुद बधाई के पात्र हैं और यह जीत खुद सुरक्षाकर्मियों की जीत है, उन्होंने संघर्ष किया, संघर्ष किया और जीत हासिल की, मैं संघर्ष के दिनों में सभी मजदूरों और सुरक्षाकर्मियों के साथ था और आज भी उनके साथ हूं और भविष्य में भी उनके साथ रहूंगा, MPL मैनेजमेंट अपना तानाशाही रवैया सुधारे, मजदूरों का शोषण बंद करे, मजदूरों को अनाथ समझने की गलती न करे, नहीं तो जनता मजदूर संघ उन्हें सबक सिखाएगी।
MPL के सभी मजदूरों को होली की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं, इस मौके पर मेरे जनता मजदूर संघ के साथी और निरसा के निवासी मौजूद थे।
एमपीएल में मजदूरों का शोषण वर्षों से हो रहा है, मजदूरों ने अपने हक के लिए कई लड़ाईयां लड़ी हैं, नतीजा क्या रहा आप सबके सामने है, लेकिन MPL में सुरक्षा कर्मियों ने अपने हक को समझा और अपने भत्ते के लिए लड़ाई शुरू की, MPL और सुरक्षा कर्मियों के बीच समझौता हुआ, जिसके नतीजे में भत्ते के रूप में 800 रुपये की बढ़ोतरी का वादा किया गया था, लेकिन इसे लगभग 1 साल से टाला जा रहा था, MPL प्रबंधन अपने वादे से मुकर रहा था, प्रबंधन को अपने वादा खिलाफ होते देख कुछ दिन पहले MPL के सुरक्षा कर्मी और मजदूर मनोज सिंह के नेतृत्व में जनता मजदूर संघ में शामिल हुए और MPL के नेता मनोज सिंह जी से बातचीत के बाद इस खुशी में भत्ता बढ़ाने का काम किया गया, आज होली के पावन अवसर पर MPL के मजदूरों और सुरक्षा कर्मियों ने मनोज सिंह जी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मजदूरों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर मनोज सिंह ने कहा कि आज की जीत MPL के सुरक्षाकर्मियों को मिली है, इसके लिए वे खुद बधाई के पात्र हैं और यह जीत खुद सुरक्षाकर्मियों की जीत है, उन्होंने लड़ाई लड़ी, संघर्ष किया और जीत हासिल की, मैं संघर्ष के दिनों में सभी मजदूरों और सुरक्षाकर्मियों के साथ था और आज भी उनके साथ हूं और भविष्य में भी उनके साथ रहूंगा, MPL मैनेजमेंट अपना तानाशाही रवैया सुधारे, मजदूरों का शोषण बंद करे, मजदूरों को अनाथ समझने की गलती न करे, नहीं तो जनता मजदूर संघ उन्हें सबक सिखाएगा। इस मौके पर मौजूद थे अभिजीत कुमार
लखी कांत मोदी
दीपक दास
कुलदीप राणा
भीम मंडल
इंद्रजीत तिवारी
सुरजीत रे
कृष्णा महतो
चंडी चरण मिश्रा
अरूप दास
ओपी राणा
आरएन मंडल
दशरथ चंद्रा
लालबाबू गुप्ता
कृष्णा रजक
चाटू सिंह
मजनू बाउरी
रमेश मंडल
MPL के सभी कार्यकर्ताओं, जनता मजदूर संघ के मेरे साथियों और निरसा के निवासियों को होली की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें