धनबाद: निरसा विधानसभा क्षेत्र के गलफड़बाड़ी थाना क्षेत्र में गौ रक्षा दल के निरसा प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत दास और उनके साथियों पर गौ तस्करों ने हमला कर दिया। गुरुवार रात करीब 9 बजे निरसा मुगमा डिनोबिली स्कूल जीटी रोड के पास गायों से लदे वाहन को पकड़ने पर दर्जनों तस्करों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया।
गौ रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष सुमंत शर्मा के अनुसार इस हमले में गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना भाजपा नेता रमेश पांडेय को दो दिन पहले मिली धमकी के बाद हुई है। हमले में अभिजीत दास, काजल गोप, बुबाई पांडेय और संदीप रविदास गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पीएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें