इस वर्ष दुर्गा पूजा का मुख्य त्योहार दिनांक-28.09.2025 से दिनांक-02.10.2025 तक मनाया जाऐगा, जिसमें दिनांक-02.10. 2024 एवं अन्य तिथि को मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त अवसर पर धनबाद शहर के प्रमुख मार्गों में यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से होगी:-
1. ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा एवं सवारी वाहनों का परिचालन मार्ग एवं NO ENTRY POINT :- दोपहर 03:00 बजे से प्रातः 05:00 तक
राजगंज, बरवाड्डा की ओर से आने वाले सभी प्रकार के सवारी वाहन ऑटो, ई-रिक्शा मेमको मोड़, सिटी सेन्टर, रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।
निरसा, गोविन्दपुर, बलियापुर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के सवारी वाहन ऑटो, ई-रिक्शा गौल बिल्डिंग, मेमको मोड़, सिटी सेन्टर, रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।
कतरास, पुटकी, केन्दुआडीह की ओर से आने वाले वहन मटकुरिया चेकपोस्ट तक आ सकेंगे। पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
सिन्दरी, झरिया की ओर से आने वाले वाहन धनसार चौक तक आ सकेंगे। पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। धनसार चौक से बैंकमोड़ / शक्ति मंदिर के तरफ जाना वर्जित रहेगा। (NO ENTRY)
> भूदा, बलियापुर, हीरापुर झारखण्ड मैदान की तरफ से पुरानी बाजार मनईटाँड की ओर आने वाले वाहन बरमसिया पुल तक आ सकेंगे। पुनः इसी रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। बरमसिया पुल से मनईटाँड / पुरानी बाजार एवं हीरापुर की तरफ NO ENTRY रहेगा।
भूली, बिनोद बिहारी चौक के तरफ से आने वाले वाहन बिरसा मुंडा पार्क, मेमको मोड़, सिटी सेन्टर, रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
धनबाद नगर से भुली की ओर जाने वाली गाड़ी ओवरब्रिज पर सुभाष चौक से होते हुए ओवरब्रिज के नीचे से वासेपुर होते हुए भूली जायेगी।
बिनोद बिहारी चौक से बेकार बाँध चौक / पोलिटेक्नीक कॉलेज एवं बेकार बाँध (चन्द्रशेखर आजाद चौक) से पोलिटेकनिक कॉलेज के तरफ जाना वर्जित (NO ENTRY) रहेगा। बड़ी वाहनों का परिचालन पूर्णतः बन्द रहेगा।
श्रमिक चौक से गया पुल / बैंकमोड़ के तरफ NO ENTRY रहेगा।
सरायढेला थाना मोड से स्टील गेट के तरफ NO ENTRY रहेगा।
कोलाकुसमा से स्टील गेट की ओर NO ENTRY रहेगा।
जे०सी० मल्लिक, पटेल चौक, पानी टंकी, हटिया मोड़, प्रेम नगर गली, रणधीर वर्मा, अनुमंडल कार्यालय रोड़, भोला स्वीटस, रेलवे स्टेशन मजार की ओर से हीरापुर की तरफ NO ENTRY रहेगा।
2. यात्री बसों का परिचालन मार्गः-
1. शहरी क्षेत्रों में दोपहर 02 बजे से सुबह 05 बजे तक यात्री बसों के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी होगी इस दौरान यात्री बसों के परिचालन हेतु निम्न मार्ग निर्धारित की गई है:-
(1) धनबाद-बोकारो राँची / राँची बोकारो धनबाद मार्ग से परिचालित होने वाले यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया जाता है।
करकेन्द्र मोड़ राजू यादव स्मारक (लोयाबाद बाजार) सिजूआ नया मोड़ पाण्डेयडीह शहीद शक्तिनाथ चौक विनोद बिहारी चौक बिरसा मुंडा पार्क तेतुलमारी थाना मेमको मोड़ बरटांड बस स्टैंड (धनबाद)।
(II) जमशेदपुर-पुरुलिया- धनबाद/धनबाद पुरुलिया- जमशेदपुर मार्ग से परिचालित होने वाले यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से निर्धारण किया जाता है-
नगिना बाजार (मोहलबनी चेकपोस्ट, (CISF) सुदामडीह थाना मोड़ करकेन्द मोड बोकारो - धनबाद मार्ग। जामाडोबा मोड़ पुटकी करकेन्द मोड़ के उपरांत धनबाद बोकारो राँची/राँची-
(III) सिन्दरी-झरिया होते हुए धनबाद आने वाली सभी यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया जाता है-
इन्दिरा चौक झरिया उपरांत राँची- बोकारो कतरास मोड केन्दुआ करकेन्द मोड़ / करकेन्द मोड़ धनबाद मार्ग।
(IV) कतरास मोड़ से बाटा मोड़ होते हुए 04 नम्बर बस स्टैंड रोड़ ONE WAY रहेगा।
2. धनबाद रेलवे स्टेशन बस स्टैंड से यात्री बस श्रमिक चौक, सिटी सेन्टर, मेमको मोड़ के रास्ते जायेगी एवं पुनः वापसी इसी रास्ते से करेंगे।
नोट:- (1) पूर्ण NO ENTRY (दोपहर 02 बजे से सुबह 05 बजे) के समय राँची-बोकारो-जमशेदपुर-पुरूलिया की ओर से धनबाद आने वाले यात्री वाहनों का पड़ाव बिनोद बिहारी चौक रहेगा तथा तोपचाँची एवं गोविन्दपुर की ओर से धनबाद आने वाले यात्री वाहनों का पड़ाव किसान चौक (बरवाअड्डा) रहेगा।
3. निम्नलिखित स्थानों पर भारी वाहनों के लिए NO ENTRY(01:00PM-05:00AM तक)
(1) शहरी क्षेत्रों में माल वाहक (407/409/709) एवं अन्य भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर 24 घंटे पाबंदी होगी।
(II) शहरी क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों / दुकानों में माल (Goods) दुलाई का समय सुबह 04 बजे से सुबह 11 बजे तक होगी।
(II) आवश्यक सेवा अंतर्गत पेट्रोल/डीजल टैंकर एवं एल०पी०जी० वाहक वाहनों को शहरी क्षेत्रों में प्रवेश सुबह 04 बजे से दोपहर 11 बजे तक रहेगा।
उक्त यातायात व्यवस्था हेतु पार्किंग स्थलों की सफाई, रौशनी एवं चिन्हित बिन्दुओं पर ड्रोपगेट, बैरिकेड, NO ENTRY साईनेज एवं अन्य साईनेज लगवाने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित करने की कृपा की जाए।
उपरोक्त यातायात व्यवस्था दिनांक-28.09.2025 से दिनांक-02.10.2025 तक प्रभावी रहेगा