रविवार को छुट्टी के बावजूद धनबाद में बेकाबू गुंडागर्दी को लेकर व्यापार जगत आज सड़कों पर उतर आया और राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विधायक राज सिंघा ने वरीय पुलिस अधीक्षक पर सीधा अविश्वास जताया और कहा कि अब अगर सरकार उन्हें हटाकर दूसरे अधिकारी को नहीं भेजती है तो वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जायेंगे और तब तक नहीं उठेंगे जब तक कि DGP आकर आश्वासन नहीं देते. बीती रात रंगदारी और गुंडागार्डी गिरोह फिर से दुकान में घुस गया और एक शोरूम मालिक को गोली मार दी जिसका फिलहाल इलाज चल रहा है. पिछले कुछ वर्षों से धनबाद में कोई दिन ऐसा नहीं बीता जब ऐसा हुआ हो
गिरोह ने दहशत तो नहीं फैलाई होगी। उनके निशाने पर डॉक्टर भी थे और जिला पुलिस उन पर काबू नहीं पा सकी. अब वरीय आरक्षी अधीक्षक निशाने पर आ गये हैं. जिले में तैनाती की अवधि तीन वर्ष से अधिक हो जाने के बाद भी शासन ने उन्हें यहीं बरकरार रखा है। उनके समकक्ष अधिकारी को DIG रैंक पर प्रोन्नति दी गयी थी, लेकिन उनकी प्रोन्नति रोक दी गयी और उन्हें जिले में ही तैनात रखा गया है।
धनबाद में अपराधियों के बढ़े मनोबल के कारण लगातार मिल रही धमकियों और गोलीबारी की घटनाओं से यहां के व्यवसायी वर्ग में दहशत के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भी है. यहां व्यवसायियों को लगातार अपराधियों की धमकियों और गोलियों का सामना करना पड़ रहा है. इससे नाराज धनबाद के व्यवसायियों ने रविवार को न सिर्फ दो घंटे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, बल्कि जिला मुख्यालय पर धरना देते हुए पुलिस को अल्टीमेटम भी दिया.
मालूम हो कि 28 अक्टूबर की रात बैंक मोड़ मटकुरिया स्थित एक कार सेंटर के मालिक दीपक अग्रवाल (42) को दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी. जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. गोलीबारी की इस घटना के बाद रविवार को जिला चैंबर के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर निशाना साधा.
इस दौरान व्यापारियों ने जिला पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. व्यवसायियों का गुस्सा देख प्रदर्शन में शामिल धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला.
प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगायी
जिले से अपराध खत्म करने का अल्टीमेटम दिया
मांग की साथ ही अगर भविष्य में ऐसी कोई घटना घटती है.
साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी
https://instagram.com/soothnewsdhanbad?igshid=MzMyNGUyNmU2YQ==
https://www.facebook.com/UCXIImq2CeReEIiySJGMxk7A?mibextid=ZbWKwL
https://whatsapp.com/channel/0029Va4tdcN9cDDREHPeuE3k
https://youtube.com/@SOOTH_NEWS_4_DHANBAD?si=iRO0bNWkDK_EXCpm
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें